Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

निवाड़ी से _समर्थ नायक _जिले में 22 जुलाई से 16 सितंबर तक चलाया जाएगा स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान

शासन के कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में बाल एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, बाल्यकालीन बीमारियों के रोकथाम, 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं देने हेतु जिले में 22 जुलाई से 16 सितंबर तक चलाया जाएगा स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी में 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को विटामिन-ए और आयरन सिरप पिलाकर स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। डिप्टी कलेक्टर सुश्री जैन ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के आहार में आयरन एवं विटामिन ए की कमी के कारण बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट देखी जा रही है, जिससे वे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे दस्तक अभियान के अंतर्गत अपने बच्चों को विटामिन-ए और आयरन सिरप अवश्य दिलवाएं और साथ ही अपने परिवार व पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

 

यह अभियान दिनांक 22 जुलाई से 16 सितम्बर 2025 के मध्य संचालित किया जायेगा। अभियान के 45 कार्य दिवस अभियान में समस्त लक्षित बच्चों हेतु दस्तक सेवा प्रदायगी सत्रों का संचालन आंगनबाड़ी केन्द्र पर ही किया जायेगा। मॉपअप केवल छूटे हुए बच्चों हेतु दस्तक दल द्वारा गृह भेंट की जायेगी। VHSND पर अन्य सेवाओं के साथ संपूर्ण दिन दस्तक सेवा प्रदाय की जायेगी| अभियान के क्रियान्वन के बारे में उन्होंने बताया की अभियान प्रथम चरण दिनांक 22 जुलाई से 16 सितम्बर के मध्य संचालित किया जायेगा। आंगनवाड़ी केन्द्र पर दस्तक सत्र आयोजित कर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अभियान में निहित सेवा प्रदाय की जायेगी। शेष छूटे हुए बच्चों एवं नवजात शिशुओं हेतु मॉप-अप के दौरान एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा इन बच्चों के घर-घर जाकर दस्तक सेवाएं दी जायेंगी। सत्र एवं मॉप-अप के दौरान बच्चों में बीमारियों की पहचान, आवश्यक उपचार एवं त्वरित रेफरल सुनिश्चित किया जायेगा। दस्तक दल का नेतृत्व एएनएम द्वारा किया जायेगा आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता सहयोगी की भूमिका में होंगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झामनानी, बीएमओ डॉ. आरसी मलारया, डॉ. जितेन्द्र वर्मा, डॉ. संगीता अग्रवाल, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. प्रवीण अहिरवार, डॉ. आयुष खरे, डॉ. आदर्श तिवारी, डॉ. नेहा ठाकुर, श्री बसंत समेले, लैब टेक्नीशियन श्री दीपक रावत बीपीएम श्री प्रदीप खरे, पोषण प्रशिक्षक वंदना श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।