खुशियों की दास्ता

झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्री बंटी पिता मोहन डामोर निवासी छोटी धामनी पंचायत द्वारा कक्षा 9 वीं (बालक उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय थांदला ) में 50.20% तथा सुश्री इरम पिता फिरोज खान निवासी पेटलावद द्वारा कक्षा 12 वीं (शासकीय कन्या हायर सेकन्डरी स्कूल पेटलावद ) में 70.40% प्राप्त करने पर लेपटॉप भेंट किया गया।
दोनों विद्यार्थियों द्वारा कलेक्टर को धन्यवाद दिया गया। कलेक्टर द्वारा भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा अन्य किसी सहायता के लिए सीधे सम्पर्क करने को कहा।

जैसा कि विदित है सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, मंदबुद्धि अस्थिबाधित श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 9वीं में 50% प्राप्त कर अगली कक्षा 10वीं में प्रवेश लेने पर लेपटॉप दिया जाता है। वहीं अस्थिबाधित श्रेणी के दिव्यांगजन द्वारा 60 %से अधिक अंक प्राप्त कर 10 वीं में प्रवेश लेने पर लेपटॉप दिए जाने का प्रावधान है।
अन्य श्रेणी के दिव्यांगजन द्वारा गत परीक्षा में 50% अंक प्राप्त कर शासकीय उ.मा. विद्यालय, महाविद्यालय अथवा पॉलीटेक्निक (कालेज में न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा) विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लिया को लेपटॉप दिया जाता है।
इस दौरान उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले, सुश्री नीलिमा थिटे उपस्थित रहे

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान