*कावड़ यात्रा निकाली 28 को उज्जैन पहुंच कर महाकाल का करेंगे अभिषेक*
सरदारपुर – राजोद शुक्रवार को महाकाल कावड़ यात्रा संघ साजोद द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई यात्रा की शुरुआत कोटेश्वरी नदी किनारे स्थित शीतला माता मंदिर से कांवड़ियों में पूजन अर्चन कर कावड़ में जल भरकर साजोद के मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान चौक, सदर बाजार ,बस स्टैंड होते हुए बदनावर के लिए रवाना हुई। जिसका नगर में जगह-जगह स्वागत स्वल्प आहार किया गया। यात्रा का पहला पड़ाव बदनावर, दूसरा मौलाना,तीसरा नलवा में रहेगा 28 जुलाई को कावड़ यात्री उज्जैन पहुंचेंगे जहां बाबा महाकाल के दर्शन के साथ जलाभिषेक करेंगे।


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच