आष्टा/किरण रांका
आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरी के स्थानीय परम शिष्य, महंत एवं शिक्षाविद् प्रेम नारायण गोस्वामी का लगभग अस्सी वर्ष की आयु में निधन हो गया उनकी शव यात्रा में भारी संख्या में शहरी और ग्रामीण जन सम्मिलित रहे, महंत होने से उन्हें उन्हीं के समीपस्थ ग्राम भीमपुरा स्थित कृषि फार्म में पूर्ण विधिविधान से समाधी दी गई,उनके सुपुत्र अरविंद गोस्वामी और आनंद गोस्वामी ने समाधि देने की क्रिया के उपरांत पूजा अर्चना की!
उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है , प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल संयोजक पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार महासचिव प्रदीप प्रगति प्रभु प्रेमी संघ के संरक्षक गण मोहन सिंह अजनोदिया जीवन सिंह शोभाखेड़ी अजीत कुमार जैन के साथ ही पूर्व पार्षद गण शैलेश राठौर नरेंद्र कुशवाह समाज सेवी अर्जुन सिंह अजय,जितेंद्र साहू,सीताराम यादव, रवि कुशवाह, गोपाल कुशवाह ने स्व. गोस्वामी जी को विनम्र श्रद्धांजलि प्रस्तुत की है

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच