*सोहन पटेल बने भाजपा के राजगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओ में हर्ष*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – राजगढ़ भारतीय जनता पार्टी के राजगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर सोहन पटेल की नियुक्ति हुई है। भाजपा धार जिला शहरी अध्यक्ष नीलेश भारती की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से भाजपा प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। सोहन पटेल के मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए सोहन पटेल का स्वागत कर उन्हें बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। नवागत मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति के तहत सबको साथ में लेकर कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच