बड़वारा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर भव्य मटकी फोड़ आयोजन
ग्राम भुड़सा, जिला कटनी – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर संपूर्ण भारतवर्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला कटनी के अंतर्गत खंड भुड़सा में भी अनेक स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की विशेषता रही “डंडाकर रेखा” द्वारा बनाई गई चुनौती, जिसमें प्रतिभागियों को दो रेखाओं के बीच संतुलन बनाकर मटकी तक पहुँचकर उसे फोड़ना था। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे — मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को समिति की ओर से ₹1000 नकद राशि एवं आशीष सिंह सत्यम मोबाइल की ओर से ₹1500 मूल्य की स्मार्ट घड़ी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दो रेखाएं पार करने वाले प्रतिभागियों को ₹200 की नकद राशि भी दी गई।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल सचिन सिंह चौहान उपस्थित रहे, अंशुल नामदेव, निवासी विलायत कला, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की और प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं समस्त ग्रामवासी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित करते हैं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की गई
कटनी से हिमांशु जायसवाल की रिपोर्ट

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?