Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कवि कला संगम (ककस) समूह का आयोजन।

“दहेज प्रथा समस्या और निवारण विषय पर विचार गोष्ठी, महाकाव्य कुम्भ का हुआ आयोजन

खंडवा कवि कला संगम (ककस) समूह व्हाट्सएप ग्रुप पर आनलाइन विडिओ, आडिओ के माध्यम से ज्वलन्त समस्या “दहेज प्रथा समस्या, उसका निवारण विषय पर विचार गोष्ठी, महाकाव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। “सभ्रांत समाज भारत के चालीस उद्देश्यों में से एक उद्देश्य “दहेज प्रथा समस्या, निवारण” विषय पर आनलाइन विडियों, आडियों के माध्यम से विचार एवं काव्य पाठ का आयोजन देश विदेश के 32 रचनाकारों, समाजसेवियों, साहित्यकारों व्दारा आयोजित हुआ। यह जानकारी देते हुए सभ्रांत समाज प्रदेश प्रवक्ता दीपक चाकरेने बताया कि इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षणिकाओं के बादशाह शरद जायसवाल ने की ।
मुख्य अतिथि के रूप में प. शीतला प्रसाद त्रिपाठी विश्व अध्यक्ष सभ्रांत समाज, विशिष्ट अतिथि रमाकांत जी निगम, विश्व प्रवक्ता, डॉ जगदीश चन्द चौरे, समाजसेवी, श्रीमती राजश्री शर्मा, उपाध्यक्ष, अखिल निमाड़ कला परिषद, गणेश प्रसाद श्रीवास्तव “प्यासा” विश्व महासचिव उपस्थित थे। अतिथियो का स्वागत सुनील उपमन्यु, रंजना जोशी, दीपक चाकरे चक्कर, जयश्री तिवारी, निर्मल मंगवानी ने किया। मां शारदा की वंदना जयश्री तिवारी ने की। गुरु वंदना पर नृत्य दिशिका चौरे ने किया। काव्य कुम्भ में पधारे अभय चौरे, सलोंनी सेन, स्वाति जोशी, अर्चना शर्मा, वर्षा उपाध्याय, साधना शर्मा, वत्सला साकल्ले, मंजिरी निधि,
पूर्णिमा मलतारे, मधुलिका अग्रवाल, विभा भटोरे, वंदना जोशी, मनीषा शर्मा, सन्ध्या साकल्ले, डॉ शिवशरण श्रीवास्तव, अमल, सुरेंद्र पहारे, सुनीता परसाई, रंजना जोशी, चंद्रमणी दफ्तरी, तारकेश्वर चौरे, जयश्री तिवारी, कविता विश्वकर्मा, सुषमा शर्मा, अनिल कसेर, अनिता शुक्ला, सन्तोष चौरे चुभन, निर्मल मंगवानी, सुनील चौरे उपमन्यु, शरद जायसवाल आदि ने दहेज पर विचार व्यक्त किए व काव्य पाठ किया। सभी विचारकों एवं कवियों की रचनाओं में दहेज विरुद्ध शंखनाद हुआ। कार्यक्रम का संचालन, सूत्रधार ककस संस्थापक व सभ्रांत समाज राष्ट्रीय सचिव सुनील चौरे उपमन्यु ने किया।।।

खंडवा से जिला संवाददाता शेख आसिफ की रिपोर्ट