गणेश विसर्जन पर पुलिस की सख्त निगरानी – एसपी कटनी ने पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
कटनी में गणेशजी विसर्जन को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया ने शनिवार शाम को शहर के मुख्य मार्गों एवं विसर्जन स्थलों का पैदल भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने बरही नाका, कमानिया गेट, सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, झंडा चौक, सुक्खन चौक, शेर चौक, आजाद चौक होते हुए गाटर घाट तक सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
एसपी कटनी ने संबंधित अधिकारियों एवं जवानों को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
More Stories
नगर को मिल रही विकास की नई सौगातें, हर वार्ड में हो रहा संतुलित विकास :महापौर श्रीमती सूरी दीपावली पर्व पर महापौर ने महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड के नागरिकों को दी 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात वार्ड पार्षद अवकाश जायसवाल, जनप्रतिनिधियों, एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में महापौर ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला
महापौर श्रीमती सूरी ने नगरवासियों को दी दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं हर्षोल्लास,शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित दीपावली मनाने किया आग्रह
कटनी -कोतवाली क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹10,800 नगद जब्त