*कल दोपहर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश को देंगे जन्मदिन पर तोहफा

*पीएम मेगा पार्क सज धज कर तैयार*
धार- बदनावर पीएम मेगा टेक्सटाइल पार्क भैंसोला के भूमि पूजन समारोह के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई है। कल दोपहर 11:40 पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन समारोह के लिए पधार रहे हैं। पिछले आठ दिनों से चल रही सैकड़ो अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद कार्यक्रम स्थल सज धज कर तैयार हो गया है। लोगों को सुबह नौ बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का कहा गया है। पूरे कार्यक्रम स्थल के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल एवं पुलिस कर्मी तैनात हो गए हैं।
*प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व अन्य नेता आए*
आज भैंसोला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्रसिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं चेतन्य काश्यप ने सभा स्थल पर भाजपा परिवारजनो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन दिया तथा सभा स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।इस अवसर पर संभाग प्रभारी राघवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी श्याम बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती, पुर्व उघोग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,विधायक कालूसिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है