Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अडानी ACC द्वारा दशहरे मेले का भव्य शुभारंभ — 95 फीट रावण पुतले का होगा दहन, 15 दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

केमोर से सुमित आर्या की रिपोर्ट

अडानी ACC द्वारा दशहरे मेले का भव्य शुभारंभ — 95 फीट रावण पुतले का होगा दहन, 15 दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

केमोर।
हर साल की तरह इस वर्ष भी ACC अडानी द्वारा आयोजित परंपरागत दशहरे मेले का शुभारंभ 20 सितंबर को नवदुर्गा पूजन के साथ हुआ। यह 15 दिवसीय मेले का आयोजन 5 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजनों की श्रृंखला देखने को मिलेगी।

ACC दशहरा ग्राउंड में शुरू हुए इस उत्सव में 95 फीट ऊँचे रावण के पुतले का निर्माण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ ही दुर्गा प्रतिमा, रामलीला मंचन और भव्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

शुभारंभ समारोह

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर, HR हेड, और प्लांट हेड की उपस्थिति में किया गया। सभी अतिथियों ने एक साथ मिलकर मेले की शुरुआत की और मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।

मुख्य कार्यक्रम — 2 अक्टूबर

2 अक्टूबर को रावण दहन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 95 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं

3 से 5 अक्टूबर तक विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, और अन्य मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो मेले की रौनक को और बढ़ाएंगे।

इस मेले का आयोजन ACC प्रबंधन और ACC दुर्गा उत्सव समिति के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन, नगर परिषद, एवं स्थानीय पुलिस बल का भी आयोजन में विशेष सहयोग रहा है।