*कक्षा 12वी में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्रा कु. सोनल कनासिया को स्कुटी मिली*

सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर- राजोद शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय राजोद में कक्षा 12वी में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्रा कु. सोनल कनासिया को शासन की योजना अंतर्गत ई स्कूटी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत राजोद के सरपंच जितेंद्र गामड़ , राजेश धाकड़ , सतीश राठौड़ , मधुसूदन बाहेती उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा की गई। जेके शर्मा द्वारा कुमारी सोनल कनासिया को स्कूटी प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान संस्था के नंदराम मदारिया , पल्लवी पगारे , विकास व्यास , राकेश मेवाड़ा , सुल्तान सिंह मेडा , वर्षा पंवार , प्रहलाद पाटीदार , विशाखा दुबे , चेतन चौहान ,आत्माराम मेहता , हरिनारायण चौहान, कोमल डावर , अमन पाल , मुकेश सतपाड़िया, गौरव साहू , रेखा मालिवाड , कन्हैया लाल सहित मीडिया से अशोक नायमा , रमेश रजक , राजेन्द्र सिंह, पवन वीर व यामीन मंसूरी उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है