महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट
महाराष्ट्र राज्य के जिला
गडचिरोली आष्टी गाव में श्री विशाल काळे के मार्गदर्शन में सार्वजनिक दुर्गा पूजा के अवसर पर समिक्षा बैठक …..
2025 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे निर्देशानुसार क्षेत्रों में सितम्बर 2025 को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित थाना प्रभारी, प्रखंड व पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द तथा आपसी भाईचारे पर विशेष चर्चा की गई। “दुर्गा पूजा का पर्व आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसे शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन हर संभव सतर्कता बरतेगा, लेकिन इसमें आम लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।” उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि पूजा पंडालों मे अग्निशमन यंत्र और बैरिकेडिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराई जाए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और संकल्प लिया कि दुर्गा पूजा का यह महोत्सव पूर्ण शांति, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी