*//प्रेस नोट//*
*‼️छिन्दवाड़ा विशेष पुलिस टीम ने 07 वर्षों से फरार दो प्रकरणों में वांछित 10,000/- रुपये उदघोषित इनामी स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
/संवाददाता/पंकज दुबे/उमरेठ/परासिया/छिंदवाड़ा/मोरडोंगरी।*
*लोकेशन:छिंदवाड़ा*
*‼️छिंदवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में जिले में विशेष टीम गठित कर माननीय न्यायालयो द्वारा जारी स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ कर न्यायालय में पेश करने हेतु निर्देशित किया गया है!*
*‼️इसी परिपेक्ष्य में आज वारंटी की तामीली में सफलता हाथ लगी है👇*
*♦️थाना देहात अंतर्गत चेक बाउंस के 02 प्रकरणों में लगभग 07 वर्ष पुराने 10,000/- रूपये का इनामी फरार स्थायी वारंटी प्रकाश पिता राम राव अलोन कर उम्र 30 वर्ष निवासी बजरंग नगर चेतन आश्रम के सामने थाना देहात हाल ग्राम बोरगांव (लोधीखेड़ा) जिला पांढुरना में लुक छुप कर रह रहा था!!*
*♦️स्थायी फरार वारंटी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया!*
*‼️स्पेशल धरपकड़ पुलिस टीम से उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, स.उ.नि नितेश ठाकुर, स.उ.नि. डी.एस. शेन्डे, प्र.आर. श्याम ठाकरे, प्र.आर. रविंद्र ठाकुर, साइबर सेल नितिन सिंह, म. आर. शैलकुमारी की अहम भूमिका रही ।*
*‼️विशेष पुलिस टीम द्वारा वांरटियों की धरपकड/गिरफतारी लगातार जारी रहेगी!*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है