
झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ में आज दिनांक 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्रीमान रजत जी चौहान भाई साहब, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री रमेश शर्मा तथा विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. लोकेश दवे का आगमन हुआ।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने तिलक लगाकर एवं हस्तनिर्मित गुलदस्ता भेंट कर किया।
रजत जी भाई साहब द्वारा बौद्धिक सत्र लिया गया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और कहा कि एक शिक्षक होने के नाते हमें छात्रों को राष्ट्र-निर्माण के लिए तैयार करना है।

उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यालय और छात्रों के प्रति पूर्ण समर्पण रखें तथा छात्रों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करें।
रजत जी ने कहा कि शिक्षक प्रतिदिन छात्रों को एक छोटी नैतिक शिक्षा से संबंधित कहानी सुनाएँ।
उन्होंने यह भी कहा कि मैकाले द्वारा स्वीकृत शिक्षा-पद्धति के साथ-साथ हमें गुरुकुल आधारित शिक्षा-पद्धति के संस्कार भी छात्रों को देने चाहिए।
शिक्षक छात्रों से स्नेह रखें ताकि वे अपनी छोटी से छोटी समस्या भी शिक्षकों से साझा कर सकें।
इस उद्बोधन में अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
अतिथियों के प्रति आभार विद्यालय के प्राचार्य डॉ. लिमये ने व्यक्त किया।
अंत में विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे ने “से नो टू प्लास्टिक” अभियान के अंतर्गत अतिथियों को कपड़े का बैग भेंट स्वरूप प्रदान किया।


More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान