जज़्बा का शिक्षक एवम् मेघावी विद्यार्थी सम्मान समारोह सितम्बर द्वितीय सप्ताह में।

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जज़्बा सोशल फाउंडेशन उज्जैन द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों एवम् मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए समीर उल हक़ और नईम खान ने बताया कि संस्था द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों तथा विशेष पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। संस्था के मंसूर हुसैन और फरीद कुरैशी ने बताया कि इस अवसर पर संस्था द्वारा कक्षा 10वी और 12 वी में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सबुल हसन और मुनव्वर बेग ने बताया कि संबंधित विद्यार्थी अपनी अंक सूची की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो 10 सितम्बर तक पी एस सी अकादमी, गुरु द्वारा के सामने फ़्री गंज,समीर टेंट , होटल अल बेक उज्जैन पर जमा कर दें।संस्था के सलीम देहलवी, अत हर आलम अंसारी ने विद्यार्थियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
इरफान अंसारी की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है