दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट
📍नवोत्थान विद्या मंदिर स्कूल, चितोरा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस


चितोरा, दिनांक 11/10/2025 — अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नवोत्थान विद्या मंदिर स्कूल, चितोरा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में शिक्षा, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने तीन विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए —
1️⃣ “शिक्षित बालिका, सशक्त समाज”
2️⃣ “आज की बालिका – कल की नेता”
3️⃣ “डिजिटल युग में सशक्त होती बालिका”
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री आकश सिंह राणा, स्कूल डायरेक्टर श्री दिग्विजय सिंह राणा, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं कोच श्री अनुप परिहार, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन से लाइफ स्किल एजुकेटर राहुल गौतम तथा पी.ई. फेलो श्री अरविंद शर्मा (स्पोर्ट्स कोच) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम का संचालन मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और समान अवसरों के महत्व पर जोर दिया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है