कटनी जेल में बंदियों के बीच झगड़ा, एक घायल
जेल प्रशासन ने किया अलग, उपचार के बाद बंदी को वापस भेजा गया जेल
कटनी। रविवार सुबह कटनी केंद्रीय जेल में बंदियों के बीच विवाद का मामला सामने आया। बताया गया है कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास बंदी दीपक मोटवानी, दीपक पिता कृष्णा और एक अन्य बंदी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।
सूचना मिलते ही जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे और तीनों को अलग-अलग कर शांत कराया। इसके बाद सभी को अलग-अलग बैरक में भेज दिया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद बंदी दीपक पिता कृष्णा ने खुद को किसी धारदार वस्तु से घायल कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
उपचार के बाद डॉक्टरों ने दीपक पिता कृष्णा को डिस्चार्ज कर दिया, जिसके बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। घायल बंदी का आरोप है कि उसे दीपक मोटवानी ने मारा, वहीं जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बंदियों में विवाद की पुष्टि की है, लेकिन मारपीट से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि “बंदी ने स्वयं को घायल किया है, किसी ने हमला नहीं किया।” उल्लेखनीय है कि दीपक मोटवानी माधवनगर निवासी रोहित चंचलानी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है.

More Stories
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी