Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने जारी की इनाम की उद्घोषणा

जिला कटनी अंतर्गत थाना स्लीमनाबाद मे दर्ज अपराध क्र 579/25 धारा 25, 115 (2), 351(3), 3(5) बीएनएस 3 (1) ए, 3 (1) सी, 3 (1) ई, 3 (1) द,ध 3 (2) वी एससी/एसटी एक्ट में आरोपी 1. राम बिहारी हल्दकार पिता कठोरी लाल हल्दकार उम्र 45 वर्ष, 02. रामानुज पाण्डेय पित्ता स्व. रामकिशोर पाण्डेय उम्र 60 वर्ष 04 माह, 03. सतीष पाण्डेय पिता नारायण पाण्डेय उम्र 34 वर्ष 03 माह, 04. पवन पाण्डेय पिता शंभुज पाण्डेय उम्र 31 वर्ष सभी निवासी मटवारा थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी घटना कारित करने के पश्चात से फरार हैं, उक्त फरार आरोपीयों की हरसंभव पत्तासाजी करने के पश्चात भी प्रकरण के आरोपीगणों का कोई पता नही चला हैं।

इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80-ए मे निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा की गई है कि जो कोई व्यक्ति प्रकरण के 1. राम बिहारी हल्दकार पिता कठोरी लाल हल्दकार उम्र 45 वर्ष, 02. रामानुज पाण्डेय पित्ता स्व. रामकिशोर पाण्डेय उम्र 60 वर्ष 04 माह, 03. सतीष पाण्डेय पिता नारायण पाण्डेय उम्र 34 वर्ष 03 माह, 04. पवन पाण्डेय पिता शंभुज पाण्डेय उम्र 31 वर्ष सभी निवासी मटवारा थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी के सम्बन्ध मे ऐसी सार्थक सूचना प्रदान करें, जिससे आरोपी की गिरफ़्तारी की जा सके। उस व्यक्ति को नगद 10000/- (दस हजार रूपये) के ईनाम से पुरस्कृत किया जावेगा, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला-कटनी (मध्यप्रदेश) का होगा।

फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति रोकने हेतु इनाम राशि बढ़ाये जाने का प्रतिवेदन उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर को प्रेषित किया गया है।

प्रकरण के आरोपी के सम्बन्ध मे सार्थक सूचना प्रदान करने हेतु सम्पर्क नम्बर

पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-कटनी – 7587615946, 07622220412
थाना प्रभारी स्लीमनाबाद जिला कटनी – 9691919706