एंकर = लापरवाह पटवारियों और अधिकारियों को बख्शा नही जायेगा
बैठक लेकर हिदायत दी कि किसानों को मिले फसल का पूरा मुआवजा श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आज बारिश से धान की फसल क्षति के आंकलन को लेकर जारी प्रक्रिया की समीक्षा बैठक में कडा रूख अपनाते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि फसल सर्वे की विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत की जायें, जिससे किसानों को शासन के नियम अनुरूप मुआवजा राशि का वितरण किया जा सके। उन्होने कहा कि फसल सर्वे सकारात्मक भाव के साथ किया जायें, किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो पटवारियों और संबंधित अधिकारियों को बख्शा नही जायेगा। किसानों को फसल क्षति का पूरा मुआवजा मिले, इसके लिए एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कार्य पर कडी निगरानी रखे,।।

श्योपुर से = गुलाब सिंह मारु की रिपोर्ट

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच