Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टी MSEB क्षेत्र में वर्षों से कुछ विशेष कर्मचारी की लगातार तैनाती को लेकर स्थानीय नागरिकों में असंतोष और गहरी शंका बढ़ती जा रही है।

आष्टी MSEB क्षेत्र  में वर्षों से कुछ विशेष कर्मचारी की लगातार तैनाती को लेकर स्थानीय नागरिकों में असंतोष और गहरी शंका बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है की पोस्टिंग में शामिल चेहरे वही रहते हैं। इस दोहराव ने नागरिकों के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह महज़ संयोग है या फिर इस क्षेत्र में कोई पुराना और संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जिसे लाभकारी स्थानों पर बने रहने की विशेष सुविधा मिलती है। स्थानीय स्रोतों का आरोप है कि इन तैनातियों का सीधा संबंध अवैध धंदे,प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध गतिविधियों और वसूली तंत्र से जुड़ा हुआ है। कई लोगों ने दावा किया कि संवेदनशील स्थानों पर हमेशा “पसंदीदा” mseb कर्मचारी

को ही जिम्मेदारी दी जाती है और शिकायत करने वालों पर दबाव, धमकी या भय भी डाला जाता है। कुछ पत्रकारों ने भी आरोप लगाए कि उनसे खबरें रोकने या दबाने का प्रयास किया गया।

जनता का आरोप है कि इस पूरे मुद्दे की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँच चुकी है, लेकिन कार्रवाई की कमी ने लोगों के अविश्वास को और गहरा कर दिया है। नागरिकों का कहना है कि वर्षों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन न तो पोस्टिंग नीति की समीक्षा होती है और न ही नेटवर्क पर कोई ठोस कदम उठाया जाता है। कई लोगों ने यह भी बताया कि यदि कोई शिकायत लेकर थाने पहुँचे, तो सामने उसी भ्रष्टा कर्मचारी का सामना करना पड़ता है जिसके खिलाफ आरोप लगाया गया है। इससे जनता में डर और मजबूरी की भावना पैदा हो रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी जोरों पर है कि पोस्टिंग–ट्रांसफर का खेल पूरी तरह लाभ और सेटिंग के आधार पर चलता है, जिससे अवैध गतिविधियाँ और अधिक संगठित होती चली गई हैं।

सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में ऐसा नेटवर्क विकसित हो चुका है जिसकी गूँज करंट लगाकर  शिकार करने मार्गों  तक सुनाई देती है। बताया जाता है कि कुछ कर्मचारियों के स्थानीय कारोबारियों, परिवहन ऑपरेटरों और बाहरी युवकों के साथ पुराने संपर्क हैं, जिनका उपयोग वसूली और दबाव तंत्र में किया जाता है। यही कारण है कि चाहे इंजिनीर बदले लेकिन जमीनी व्यवस्था में कोई ठोस परिवर्तन दिखाई नहीं देता। कई नागरिकों का कहना है कि आष्टी – क्षेत्र मे असामाजिक लोगो का अधिक “सिस्टम” चलता है और यही कारण है कि क्षेत्र में विश्वास की कमी और भय का वातावरण बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थिति को सुधारने के लिए सबसे पहले वर्षों से जमे कामाचोर कर्मचारी का तत्काल स्थानांतरण किया जाना चाहिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में बाहर से अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती, अवैध वसुली नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच और पत्रकारों व शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके अलावा पोस्टिंग और ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया का ऑडिट कर यह जानना जरूरी है कि कौन कर्मचारी कितने समय से एक ही क्षेत्र में तैनात है और इसके पीछे कारण क्या हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह कदम जल्द नहीं उठाए गए, तो अवैध गतिविधियाँ और भी संगठित हो सकती हैं और जनता का विश्वास पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

जनता अब इस इंतज़ार में है कि जिला MSEB अधिकारी और उच्चस्तरीय अधिकारी कब कार्रवाई करेंगी। लोगों की अपेक्षा है कि इस बार मामला सिर्फ फाइलों में न दबे, बल्कि वास्तविक स्तर पर सुधार दिखे। कई नागरिकों का कहना है, लेकिन यहाँ के लोगों को अब भी कानून की रोशनी का इंतज़ार है।