Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने राजस्व वसूली प्रगति की, की समीक्षा आपसी समन्वय स्थापित कर वसूली कार्य में फोकस करने अधिकारियों कर्मचारियों को दिए निर्देश लोक अदालत के पूर्व शत-प्रतिशत बिलों को हो वितरण – निगमायुक्त

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने राजस्व वसूली प्रगति की, की समीक्षा

आपसी समन्वय स्थापित कर वसूली कार्य में फोकस करने अधिकारियों कर्मचारियों को दिए निर्देश

लोक अदालत के पूर्व शत-प्रतिशत बिलों को हो वितरण – निगमायुक्त

कटनी (3 दिसंबर) – अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि निगम की आय बढ़ाने की दिशा में जमीनी स्तर पर काम करें। निगम के बकाया सम्पत्तिकर के साथ-साथ जलकर, दुकानों का किराया, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, संबंधी सुविधा शुल्क के जमा कराने हेतु अधिकारी आपसी समन्वय के साथ एक दूसरे को सहयोग करते हुए बकाया करों की वसूली की कार्रवाई मिशन मोड पर की जाए। ऐसे बकायादार जिनके द्वारा नोटिस मिलने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा करने में हीलाहवाली की जा रही है उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी प्रस्तावित की जावे। उक्त निर्देश बुधवार को आयोजित राजस्व विभाग की वसूली कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए।
निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा राजस्व वसूली कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक में नवंबर माह तक की गई कुल वसूली की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वसूली कार्य में और अधिक तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। निगमायुक्त ने लंबित बिलों एवं डिमांड की सूची अपडेट करने, बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी करने तथा क्षेत्रवार टीमों को सक्रिय होकर फील्ड में उपस्थित रहकर करदाताओं से रोजाना संपर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

लोक अदालत के पूर्व हो शत-प्रतिशत बिलों का वितरण

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार नें शनिवार 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली इस वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत के आयोजन के शेष 9 दिवस को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारी कर्मचारी आवश्यक तैयारियों में  जुट जाएं। निगमायुक्त ने लोक अदालत के पूर्व समस्त करदाताओं को बिलों का वितरण करने के साथ ही नागरिकों को बकाया राशि की जानकारी मैसेज के माध्यम से पूर्व से प्रदान करने तथा लोक अदालत का भरपूर प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि अधिक से अधिक करदाता लोक अदालत की छूट का लाभ प्राप्त कर सकें।

निगमायुक्त ने कहा कि राजस्व वसूली निगम के विकास कार्यों के सुचारू संचालन की आधारशिला है, इसलिए सभी अधिकारी समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से अपना कार्य पूर्ण करें। बैठक में कम नवंबर माह के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कम वसूली वालों कर्मचारियों पर निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए वसूली  बढ़ाने के निर्देश दिए गए तथा अच्छी वसूली करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाकर वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक राजस्व निरीक्षक मुकेश राजपूत, प्रकाश पाण्डेय, राजकुमार प्यासी, लवकुश तिवारी सहित राजस्व विभाग के वार्ड सहायक राजस्व निरीक्षकों की मौजूदगी रही