महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट
चामोशी: तालुका के आष्टी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक इलाके में बहुत ज़्यादा गाड़ियां चलती हैं। कई ड्राइवर अपनी गाड़ियां तेज़ स्पीड में चलाते हैं, इसलिए इस क्षेत्र में एक्सीडेंट का खतरा बढ़ गया है। यहां स्कूल, दुकानें और रिहायशी इलाके हैं, साथ ही पैदल चलने वालों का आना-जाना भी लगातार लगा रहता है।

हाल के दिनों में, इस इलाके में कुछ छोटे-मोटे एक्सीडेंट भी हुए हैं।
समय रहते आष्टी पोलीस प्रशासन द्वारा कार्यवाई होती हैं l ट्रॉफीक पुलिस निरंतर पेट्रोलिंग पर भी होते हैं लेकिन कुछ ड्राइवर के तेज गती मे गाडिया चलाने से दुर्घटना की संभावना बढ रही हैं l
भविष्य में बड़े एक्सीडेंट रोकने के लिए, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाना ज़रूरी हो गया है। इसी क्रम मे गाव के संभावित पंप से पुलिया तक इस स्थिति को देखते हुए, आष्टी शहर के गांववालों ने मांग की है कि हम संबंधित ट्रैफिक डिपार्टमेंट से कोऑर्डिनेट करें और तुरंत गाव के सभी चिन्हकीत जगह पर स्पीड ब्रेकर बनवाएं, साथ ही शालिनात से पुरस्कृत आष्टी पुलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे और प्रतिष्ठित महिला सरपंच श्रीमती बेबीताई बुरांडे ग्राम पंचायत आष्टी से जल्द से जल्द ज़रूरी कार्रवाई करने की मांग की है।किये गई समीक्षा के नुसार ब्रेकर लगाने पर गाडी की रफ्तार कम होगी l ब्रेकर सुविधा कार्यपूर्ती के साथ निर्धारित जगह पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर लोगो अंदेशा होने के लिये महिना भर मे यह ब्रेकर की व्यवस्था यातायात और जनहीत मे सुरक्षा की अनोखी पहल मानी जायेगी
सज्ञान देते समय आनंद कांबळे, आशीष क्षीरसागर, रत्नाकर गोटमुकुलवार, सिद्धार्थ जिल्हेकर, आकाश हिंगाने, तुषार येलामुले और आष्टी शहर के गांववासी मौजूद थे।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण