Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षक संघ ने विधायक प्रताप ग्रेवाल को सौंपा ज्ञापन*

*एक मुश्त वेतन प्रदान करने एवं सरदारपुर मे विश्राम कक्ष सहित अन्य मांगो को मांग पत्र सौंपा*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर – सरदारपुर तहसील के आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षक संघ द्वारा गुरूवार को पैदल रैली निकालकर विधायक कार्यालय सरदारपुर पर पहुचकर विधायक प्रताप ग्रेवाल को विभीन्न मांगो का मांग पत्र सौपा। जिसमे प्रमुख मांग अप्रैल 2025 से वर्तमान समय तक का वेतन टुकडो-टेकडो मे प्रदान किया गया है जिसमे शेष वेतन एक मुश्त प्रदान करने एवं सिविल अस्पताल सरदारपुर मे निर्मित विश्राम कक्ष प्रारंभ करने की मांग रखी। जिस पर विधायक ग्रेवाल ने तुरंत प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकुन्द बर्मन से फोन पर चर्चा कर वेतन एक मुश्त प्रदान करने एवं सिविल अस्पताल सरदारपुर मे विश्राम कक्ष प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया। ज्ञापन मे बताया है कि मध्यप्रदेश सरकार ने 29 जुलाई 2023 को भोपाल के लाल परेड मैदान में आशा कार्यकर्ताओं की महापंचायत रखी थी तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने एक हजार रुपये प्रति साल बढ़ाने की घोषणा की थी वह राशि अभी तक नहीं मिल रही है। आशा कार्यकर्ता, उषा, आशा पर्यवेक्षक को संविदा कर्मचारी मान्य किया जावे। आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता और आशा पर्यवेक्षक को कार्य हेतु लैपटॉप सुविधा प्रदान की जाए। आशा कार्यकर्ताओ को 6000 की जगह 12000 वेतन दिया जाए। आशा पर्यवेक्षक को 15000 की जगह 30000 दिए जावे। सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख रुपए की राशि एक मुस्त दी जाए। कार्य के दौरान दुर्घटना या मृत्यु होने पर 5 लाख का मुआवजा दिया जाए। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शेष मांगो को आगामी विधानसभा सत्र मे उठाने की बात कही। इस दौरान आशा पर्यवैक्षक संगीता मारू, राखी माली, संतोष डामेचा, दुर्गा वर्मा, सुनिता सौलंकी, किरण सिनम एवं आशा कार्यकर्ता निर्मला मुलेवा, मन्जु डोडियार, मन्नु ग्रेवाल, दिपीका पटेल, लक्ष्मी मारू आदि बडी संख्या मे आशा एवं उषा कार्यकर्ता उपस्थित रही।