Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अपराध : बरमंडल में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मकान बेचने के विवाद को लेकर पुत्र ने ही की थी पिता की हत्या

 

सरदारपुर से राहुल राठौड़

 

सरदारपुर- बरमंडल में 24 दिसंबर को हुए हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। मृतक की हत्या उसके पुत्र ने मकान बेचने के विवाद को लेकर की थी। एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने आज एसडीओपी कार्यालय पर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 24 दिसंबर को थाना राजोद पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरमण्डल में जगदीश दातलेचा पिता शंकरलाल दातलेचा उम्र 62 साल निवासी बरमण्डल का शव घर के अंदर पडा हैं सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो जगदीश का शव घर के अंदर मिला । मृतक के सिर में गंभीर चोटें लगी होना पाई गई । पृथम दृष्टया मृतक की हत्या होना पाये जाने पर मौके पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मृतक का पुत्र

 

एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी द्वारा प्रकरण को गंभीरता से जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

 

राजोद थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामसिंह राठौर व थाना राजोद की टीम द्वारा गंभीरता से विवेचना कर साक्ष्य संकलन किये गये तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये । विवेचना के दौरान मृतक के पुत्र बाबुलाल दातलेचा पर संदेह पाये जाने से पूछताछ की गई । आरोपी मृतक के पुत्र बाबुलाल दातलेचा द्वारा घटना करना स्वीकार किया तथा बताया कि घऱ बेचने की बात को लेकर पिता व पुत्र के बीच में विवाद चल रहा था । आरोपी पिताजी का घर बेचना चाह रहा था पिता जगदीश द्वारा मना किया जा रहा था इसी विवाद के चलते 23 दिसंबर की रात करीब 10 बजे आरोपी ने अपने पिता जगदीश के ऊपर ईंट से सिर में गंभीर चोटें पहुँचाकर हत्या कर दी और हत्या करके भाग गया । आरोपी बाबुलाल दातलेचा से घटना में प्रयुक्त ईंट तथा घटना के समय प्रयुक्त मोटर साईकिल एवं खून लगे कपडे जप्त किये गये । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय सरदारपुर में पेश किया जा रहा हैं।

उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी रामसिंह राठौर, सउनि मनीष परमार, सउनि पी एस डामोर ,सउनि रमेशचन्द्र भाभर, प्रधान आरक्षक हकरिया गणावा , अर्जुन सिकरवार , राजेश चौहान, आरक्षक विक्रम अहिरवार, दीपक मईडा, महेन्द्र वसुनिया, अकलेश यादवए, वेलसिंह मेडा व दिलीप मण्डलोई, सैनिक राजेश बगडावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।