Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

“गुरुवरों के द्वार, भव सागर पार “

“गुरुवर तो ज्ञान के सागर हैं इनके चरणों में स्वर्ग हैं-श्री चौरे।

संभ्रांत समाज शाखा खंडवा की अनुकरणीय पहल, शिक्षक दिवस पर घर जाकर दिया सम्मान, प्राप्त किया आशीर्वाद।

खंडवा संभ्रांत समाज भारत शाखा खंडवा के राष्ट्रीय सचिव सुनील चौरे उपमन्यु, प्रदेश प्रवक्ता दीपक चाकरे एवं साहित्य प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव निर्मल मंगवानी एवं सदस्यों द्वारा शिक्षक दिवस पर नगर के शिक्षकों के निवास पर जाकर पुष्पमालाओं और शाल श्रीफल भेटकर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए समाज प्रदेश प्रवक्ता दीपक चाकरे ने बताया कि शिष्य के लिए शिक्षक हमेशा ही ज्ञान के सागर रहे हैं और इनके आशीर्वाद से ही हमें स्वर्ग प्राप्त होता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर संभ्रांत समाज भारत शाखा खंडवा द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए शिक्षकों के निवास स्थान पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक संजय मार्कण्डेय देवलीकलां को जन्मदिन और शिक्षक दिवस के सुअवसर पर पुष्पमालाओंं, शाल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया गया। वही शिक्षिका एवं उत्तम गायिका निशा तिवारी (महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमा शाला), शिक्षा विभाग पदस्थ अजय तिवारी, पूर्व प्राचार्य एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, सभ्रांत समाज सदस्य सुनीता तिवारी, शिक्षिका सीमा मार्कण्डेय, अतिथि शिक्षक नितेश चौरे, दीपक चक्कर सभ्रांत समाज के पदाधिकारी व प्रधानपाठक के निवास पर पहुँचे कर अभिनन्दन कर गुरु आशीष प्राप्त किया। इस अवसर पर रंजना जोशी (प्रदेश प्रवक्ता सहित्य प्रकोष्ठ), जयश्री तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष साहित्य प्रकोष्ठ) व सदस्यों ने भी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बधाई प्रेषित की।।।

खंडवा से जिला संवाददाता शेख आसिफ की रिपोर्ट