भारत रत्न सर्वपल्ली श्री राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर आज शिक्षक दिवस का राइजिंग स्टार विद्यालय में आयोजन किया गया।
पोरसा,,,,,,,,,,

आयोजन मे विद्यालय की पूर्व अध्यापिका एवं वर्तमान में शासकीय कन्या विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निशा तोमर का सम्मान श्रीमती अनीता गुप्ता शॉल एवं श्रीफल द्वारा किया गया। राइजिंग स्टार में इसके अलावा विद्यालय के कर्मठ प्राचार्य श्री सत्य प्रकाश शर्मा का भी सम्मान किया गया। व्यवस्थापक श्री आरके अग्रवाल निष्ठावान शिक्षिका दीप्ति जैन का सम्मान शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल देकर किया गया एवं अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान संस्था द्वारा पुरस्कार देकर किया गया। शहर के गणमान्य नागरिक डॉक्टर पीसी गुप्ता, सचिव श्रीमती अनीता गुप्ता एवं सुमनेश त्रिपाठी द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं का समाज में महत्व समझाया। श्रीमती निशा तोमर द्वारा कहा गया कि गुरु व शिक्षा के बिना समाज उन्नति नहीं कर सकता इसीलिए गुरुओं का सम्मान बहुत आवश्यक है एवं संस्था द्वारा लगातार 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र मे योगदान की सराहना की।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..