विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के निंदड़ में आयोजित होने जा रही जगद्गुरु परम आदरणीय स्वामी रामभद्राचार्य जी की दिव्य
श्रीराम कथा एवं 1008 कुंडीय श्री हनुमान महायज्ञ के पावन आयोजन से पूर्व आज कुकरखेड़ा मंडी से निंदड़ स्थित यज्ञ स्थल तक निकाली गई विशाल कलश यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण इस कलश यात्रा में मातृशक्ति की सहभागिता, जय श्रीराम के उद्घोष तथा आध्यात्मिक वातावरण ने समूचे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। इस भव्य एवं अनुकरणीय आयोजन के लिए समस्त आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Priyanka mali स्टेटस हेड राजस्थान

More Stories
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा बिग तंबोला पार्टी आयोजित की गई
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।