गोल्डन आवर्स में घायल को चिकित्सालय पहुंच कर बचाए जान
धौलपुर, 8 जनवरी। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा मनाई जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बाड़ी रोड पर समझाइश अभियान चलाया गया।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि विभाग द्वारा सरकार द्वारा जारी आदेश की पालना में प्रतिदिन सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजन कराए जा रहे हैं। हमारे द्वारा जिले के विभिन्न भागों में लगातार संघन समझाइश अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् राहगीरों को वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत सिख से सुरक्षा टेक्नोलॉजी से परिवर्तन विषय को लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है विशेष कर विद्यालय स्तर पर छात्रों को नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। नवीन लाइसेंस धारकों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई जा रही है।
परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 9 वें दिन बाड़ी रोड़ पर समझाइश अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को राहगीर योजना तथा गुड सेमिरिटेन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस बार व्यापक स्तर पर पूरे माह ये अभियान चलाया जा रहा है हमारा प्रयास है कि जिले के सभी संभागों में हम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक और सजक कर सकें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी कुशवाह पुत्री सोनाराम कुशवाह सुआ का बाग, द्वितीय स्थान गोरी राजोरिया पुत्री प्रेमदत्त राजोरिया विरोधा व तृतीय स्थान राहुल कुशवाह पुत्र ब्रजकिशोर कुशवाह मुस्तफाबाद ने प्राप्त किया।

More Stories
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा बिग तंबोला पार्टी आयोजित की गई
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।