Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जगमोहन दास वार्ड में विकास कार्यों को मिली गति, 16 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न समुचित जल निकासी की व्यवस्था से वार्ड की सफाई व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम: महापौर श्रीमती सूरी

जगमोहन दास वार्ड में विकास कार्यों को मिली गति, 16 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

समुचित जल निकासी की व्यवस्था से वार्ड की सफाई व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम: महापौर श्रीमती सूरी

कटनी(08 जनवरी)-नगर के जगमोहन दास वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में गुरुवार को 16 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम महापौर श्रीमती सूरी क्षेत्रीय पार्षद मेयर इन काउंसिल सदस्य जयनारायण निषाद की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें नगर निगम के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

प्रस्तावित निर्माण कार्यों के अंतर्गत वार्ड क्षेत्र में नाली एवं जल निकासी से संबंधित कार्य कराए जाएंगे, जिससे वर्षा ऋतु के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं स्थानीय पार्षद गोविंद चावला,पार्षद शकुंतला सोनी,सीमा श्रीवास्तव,पूर्व पार्षद पार्वती निषाद,डब्बू रजक,की उपस्थिति रही।

महापौर श्रीमती सूरी ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना निगम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नाली निर्माण होने से जल निकासी व्यवस्था के सुदृढ़ होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि वार्ड की सफाई व्यवस्था को भी नया आयाम मिलने से जनस्वास्थ्य की दृष्टि से भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी सहित सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत कर नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक सर्व श्री नकुल निषाद ,श्याम निषाद,हार्दिक बर्मन,महेश सौंधिया,धर्मदास शुक्ल,गोविंद तनवानी,गिरधारी तनवानी,प्रदीप गुप्ता,गणेश गुप्ता,प्रकाश ओवरानी,पवन जैन,राजेंद्र गुप्ता,डी पी साहू,विजय साहू,नंदलाल बसरानी,रमेश माखीजा,धर्मदास गुप्ता,महेश सौंधिया,धर्मदास शुक्ल,गोविंद तनवानी,गिरधारी तनवानी,प्रदीप गुप्ता,गणेश गुप्ता,प्रकाश ओवरानी,पवन जैन,राजेंद्र गुप्ता,डी पी साहू,विजय साहू,नंदलाल बसरानी,रमेश माखीजा,किरण सौंधिया,राधा साहू,सुषमा सौंधिया,गीता कतिया,रानी यादव,ज्योति खरे,ज्योति सौंधिया,लक्ष्मी जाटव,वर्षा यादव,प्रिया आहूजा,सीमा जैन,रेखा सौंधिया,नीलम गुप्ता की विशेष मौजूदगी रही