बिजापुर-:
डीएवी स्कूल के छात्र कोमल कडियम की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कोमल कडियम डीएवी हॉस्टल का छात्र था। हॉस्टल अधीक्षक जगदीश झाड़ी ने बताया कि रात 10:30 बजे छात्र के छत से गिरने की सूचना मिली। घटना के तुरंत बाद छात्र को इलाज के लिए भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
वहाँ उपस्थित डॉक्टर ने छात्र की हालत गंभीर बताते हुए उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद अधीक्षक द्वारा तत्काल एंबुलेंस से छात्र को दंतेवाड़ा अस्पताल भेजा गया।
दंतेवाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह लगभग 4:30 बजे छात्र कोमल कडियम की मौत हो गई।
मौत के बाद शव को दंतेवाड़ा से उसके गृह ग्राम नेलसनार लाया गया, जहाँ शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मेघा जुमड़े की रिपोर्ट

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप