Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

धौलपुर राजस्थान। ब्यूरो विजय शर्मा

आधार सेवाओं को अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाएं-जिला कलक्टर

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

धौलपुर, 22 जनवरी। जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित आधार केन्द्रों की समीक्षा के साथ संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा कि आधार सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने जिले में संचालित आधार केन्द्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन को बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने जिले में 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त निजी एवं सरकारी विद्यालयों को आवश्यक आदेश जारी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग से सामन्जस्य स्थापित कर विद्यालय स्तर पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान 18 वर्ष से अधिक नागरिकों के आधार नामांकन के लिए जिला स्तर पर आधार सेंटर स्थापित करने पर विचार किया गया। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट शिविरों की समीक्षा, इन-हाउस मॉडल के अंतर्गत आधार सेंटर स्थापना, आधार में ओवर चार्जिंग एवं अनियमितताओं की रोकथाम के लिए आवश्यक उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि सभी रजिस्ट्रार यह सुनिश्चित करें कि उनके आधार ऑपरेटर सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाईन के अनुसार ही सेवायें प्रदान करें। इसके अतिरिक्त समय-समय पर उनका औचक निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करें।

सभी विभाग खुदाई करने से पूर्व सीबीयूडी ऐप पर खुदाईकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करके इन्क्वायरी जनरेट करें ताकि संबंधित विभागों की खुदाई की पूर्व सूचना मिल सके। सभी विभागों आरजीडीपीएस के तहत निर्धारित समय सीमा में सर्विस डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी कर्मवीर सिंह, पुलिस उप अधीक्षक कृष्णराज जांगिड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश मंगल, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक भूपेश गर्ग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार संयुक्त निदेशक बलभद्र सिंह, बैंक प्रतिनिधि, डाक विभाग सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।