Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

धौलपुर, 22 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना द्वारा पंचायत समिति धौलपुर की ग्राम पंचायत विशनौदा में बुधवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुने।

रात्रि चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए किसान सम्मान निधि की राशि राजस्थान में 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये की गई है तथा भविष्य में इसे 12 हजार रुपये तक किए जाने का लक्ष्य है। किसान सम्मान निधि की राशि खाते में आते ही किसान के चेहरे पर खुशी दिखाई देती है।

उन्होंने प्रभारी मंत्री द्वारा 13 जनवरी को आयोजित की गई रात्रि चौपाल में आए परिवादों के निस्तारण की जानकारी परिवादियों की दी गई। इस दौरान प्रेमसिंह पुत्र रामबाबू, जल सिंह निवासी रजई का पुरा, दीवान सिंह, दलीप सिंह, हरिओम, मंगल सिंह, परिमाल द्वारा राशन कार्ड बन्द होने के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किया गया। जिस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान में पोर्टल बन्द है, पोर्टल के चालू होने पर पुनः राशन कार्ड शुरू हो जाएगें। समस्त ग्रामवासी विशनौदा द्वारा खाद बीज व ग्राम रजई का पुरा द्वारा सीवर लाइन के डलवाने के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किया। जिस पर उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए सरकार को प्रस्ताव बनवाकर भिजवा दिया गया है। सरकार द्वारा अनुमोदित होने पर समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिला है, वहीं लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। रात्रि चौपाल में उपखण्ड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।