Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नायब तहसीलदार द्वारा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया ,,,,
पोरसा,,,,, समाज सेवा में लगे युवकों के संगठन युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं को नायब तहसीलदार नरेश शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया होसले बढ़ाए गए,,,,,,,
शहर में लगभग 4 माह से लगातार दुर्घटना ग्रस्त गायों की सेवा, बाढ पीडितों को मदद पहुंचाने,व,सामाजिक कार्यों एवं शहर में जगह जगह पौधरोपण करने में लगातार अपनी सहभागिता जताते हुए कार्य कर रहे शहर के युवाशक्ति संगठन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर किए गए पौधारोपण एवं शहर में दुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार गायों की सेवा-सुरक्षा का जिम्मा लेकर के कार्य करने वाला सामाजिक संगठन युवाशक्ति संगठन को पोरसा में हुए एक सम्मान कार्यक्रम में पोरसा के नायब तहसीलदार नरेश शर्मा जी द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर संगठन के संयोजक पंडित आशीष हरिओम शर्मा जी द्वारा आगे भी इसी प्रकार निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यो एवं गौ सेवा के लिए तत्पर रहने की शपथ, संगठन के सदस्यों द्वारा मिलकर ली गई। कोचिंग संचालक संघ अध्यक्ष एवम युवाशक्ति संगठन संरक्षक विक्रम सिकरवार जी ने भी कहा कि युवाशक्ति संगठन का पर्याय ही सेवा है, इश्लिये ये सभी युवासेवक सेवा को ही महत्व देते है। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों , अमित तोमर, सचिन थापक, संदीप थापक, शिवांशु परमार, अभिषेक जैन, राहुल प्रजापति, अरुण सैन, सम्यक जैन, अमन भदौरिया, प्रथम सिकरवार, प्रबल सिकरवार, आदि युवासेवकों को उनकी निःस्वार्थ सेवा के लिए भारतमाता की तश्वीर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों ने भी संगठन के निस्वार्थ सेवा कार्यों की प्रशंसा की, एवम भविष्य में इसी प्रकार सेवा रूपी पथ पर चलने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार महोदय श्री नरेश शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में बी. आर. सी.ब्रजकिशोर सिंह तोमर,पूर्व बी.आर.सी. बीरेंद्र सिंह जी तोमर, आदि लोग उपस्थित रहे।