*शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने सौपा ज्ञापन *
राहुल राठौड़ की रिपोर्ट
सरदारपुर – ग्राम दसई की महिलाओ द्वारा धार में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय व जिला सहायक आबकारी अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया। महिलाओ द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि दसई की संजय कॉलोनी स्थित लाइसेंसी शराब की दुकान संचालित की जा रही है, जो शासकीय प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र की सीमा से मात्र 50 मीटर की दुरी पर ही स्थित है तथा अस्पताल परिसर में बडकेश्वर महादेव मंदिर भी है व आंगनवाडी केंद्र भी संचालित हैं।

शराब दुकान मांगोद-कानवन मेन रोड पर होने के कारण शराब लेने के लिए लोग गाडी रोड पर ही खडी करके शराब लेने चले जाते है जिससे आए दिन हादसे होने की भी सम्भावना बनी रहती है। ज्ञापन में महिलाओं ने यह भी बताया कि शराब पिने के लिए आस पास की गलियो में घुस कर शराबी बैठ जाते हैं तथा उन्हें टोकने पर गाली गलोच करते है व महिलाओं को देख कर उनके सामने ही अश्लील हरकत करने लग जाते है।जिससे मोहल्ले की महीलाओं का घर से बहार निकलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में पहले भी चौकी प्रभारी को ज्ञापन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। महिलाओ ने शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की हैं। इस दौरान ममता शर्मा, अनु विश्वकर्मा, सीमा पाटीदार, ललित पाटीदार, रिना पाटीदार, रुकमा बाई पाटीदार, पुनी बाई, लीलाबाई, सरस्वती बाई, ररा बाई, गीता, मेघा, सुमन, डीवी, सावित्रा सहित अने 88 महिलाएं उपस्थित रही।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*