*नेहरू युवा केंद्र ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव*
पोरसा ..
..युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र मुरैना के जिला युवा अधिकारी श्री राकेश सिंह तोमर जी एवं लेखाकार दिलीप सुमन के निर्देश अनुसार आज नगर पोरसा में अमृत महोत्सव के तहत दौड़ आयोजित की गई देश के 75 वी स्वतंत्रता दिवस पर माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आदेश अनुसार देश भर में 75 वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । उसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र मुरैना द्वारा आज दिनांक 09/09/21 को दौड़ भी उसी कार्यक्रम का हिस्सा है। ब्लॉक पोरसा में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुनेंद्र सिंह तोमर और अमन सिंह भदौरिया के द्वारा ग्राम दोहरोटा में प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर गांव की सड़क तक 2 कि मी की दौड़ आयोजित की गई । जिसमें 80से अधिक युवाओं ने भाग लिया। सरपंच निरपत सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ पुरुषोत्तम गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित की गई । इसमें युवा आजादी के नारे लगाते हुए दौड़े तथा एकता का संदेश दिया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत सचिव मिलन भदोरिया शिक्षक अंगद सिंह आरोलिया रहे। सहयोग कर्ता की भूमिका नरेश सिंह तोमर, राहुल सिंह तोमर ने निभाई ।इस कार्यक्रम मेंं विमल तन्वी नंदिनी आशु आशिकी काजल अंजलि सोनम रोशनी यशिका ऋषभ अजय गोविंद आशीष अंकेश अंकित मनीष राहुल हिमांशु आदि युवाओं ने भागीदारी की।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..