Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*पोरसा शहीद पार्क में चंबल संभाग के अध्यक्ष द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की मीटिंग*
आज दिनांक 10 सितंबर 2021 को IVO अध्यक्ष चंबल संभाग सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर ने जिला मुरैना की पोरसा तहसील में भूत भूतपूर्व सैनिकों का संगठन इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग के कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ मीटिंग किया और उन्हें IVO के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें संगठन में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित किया उन्हें संगठन के बारे मेंअनेक प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई उन्होंने अपनी समस्याओं को राष्ट्रीय संगठन के संभागीय अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर साहब के सामने रखा उसका समाधान देते हुए उन सभी से आवाहन और आग्रह किया कि आप हमारे राष्ट्रीय संगठन में सदस्यता ग्रहण करें । IVO इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए इस संगठन को चला रहा है और भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों, वीर नारियों और महिलाओं को उनके हक और सम्मान दिलाने के लिए तत्पर है। पोरसा तहसील के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मकरंद सिंह तोमर साहब ने आश्वस्त किया है कि हम विचार करेंगे औरआपके साथ काम करने के लिए सोचेंगे हमें एक बार और आप समय दें हमारे साथ आप मीटिंग करें आप टाइम देंगे उस टाइम पर हम आपको यहां पर मीटिंग करवाएंगे इस प्रकार का उन्होंने आश्वासन दिया और IVO के संभागीय अध्यक्ष से मिलकर हर्ष व्यक्त किया है । मीटिंग के दौरान तहसील पोरसा के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मकरंद सिंह तोमर , कैप्टन श्याम सुंदर सिंह तोमर, कैप्टन महेश सिंह तोमर, सूबेदार आर के शर्मा, सूबेदार दशरथ सिंह तोमर, हवलदार अरविंद सिंह तोमर, नायव सूबेदार श्याम सिंह तोमर, नाथू सिंह तोमर एवं समस्त भूतपूर्व सैनिक संघ पोरसा नगर के सभी कार्यकारिणी के सदस्य और भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे ।