
नगर में खुशहाली एवं समृद्धि के लिए शहर के देव धनी मंदिर पर आज ऋषि स्थापना एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया है।
ग्वालियर जिले के डबरा शहर के जंगीपुरा स्थित देवधनी मंदिर पर देवधनी सरकार के आशिर्वाद एवं महाराज राला साहब के मार्गदर्शन में पं.विश्वेशबर दयाल बोहरे (कुम्हर्रा बाले), पं. महर्षि निरुपम आचार्य, पं. जितेंद्र शास्त्री, एवं पं.गौरव कृष्ण द्वारा ऋषियों की स्थापना कि गई व सम्पूर्ण डबरा सहर के साथ साथ देश प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए यज्ञ के माद्यम से सभी इष्ट देवताओं को आहुतियां दी गई तपश्चात कन्याओं को भोजन कराया गया एवं सभी भक्तजनों को खीर-पुओं व फलों का प्रसाद वितरण किया गया।

गौरतलब है कि डबरा नगर के जंगीपुरा में स्थित देव धनी मंदिर आज हजारों लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है, यहां पर आने वाले भक्तों की बात माने तो भक्तों का कहना रहता है कि बाबा से मांगी गई उनकी हर मुराद यहां पूरी होती है यही कारण है कि जब भी कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शहर के देव धनी मंदिर पर होता है तब मंदिर से जुड़े सभी भक्तगण तन मन धन से समर्पित होकर अपने महाराज राला साहब के मार्गदर्शन में देव धनी सरकार की सेवा पूजा में जुट जाते हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान