Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लूट के मामले में फरार 05 हजार का इनामी आरोपी आया गिरफ्त में,,,

 

 

पिछले दिनों पुलिस की मुस्तैदी के चलते फरियादियों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में जिले की पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी, वही मामले के अन्य फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित जगहों पर दबिश दे रही थी,,,जिला पुलिस कप्तान के नेतृत्व में पिछले दिनों लगातार हुई लूट की वारदातों का खुलासा करने में पुलिस की टीम के भरसक प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है वहीं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजगढ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छापीहेडा एवं उनकी टीम प्रकरण के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी जिन्हें आखिरकार सफलता प्राप्त हुई और थाना थाना छापीहेडा के अपराध क्रमांक 35/2021 धारा 394,365 भादवि ईजाफा धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में फरार इनामी बदमाश मुस्ताक खां, उम्र 26 साल निवासी ग्राम मोचडी जिला अलवर राजस्थान के न्यायालय खिलचीपुर मे होने की सूचना पर टीम रवाना कर न्यायालय से जारी प्रोडक्शन वारन्ट मे आरोपी को गिरफ्तार किया गया,,,उपरोक्त आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 5000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था जिसे पकड़ने में छापीहेडा थाना पुलिस की टीम ने सफलता हासिल की है उक्त गिरफ्तार सुदा आरोपी से पूछताछ के दौरान घटना को अपने साथियों के साथ अंजाम देना स्वीकार किया जिसके चलते आरोपियों से लूटा गया मसरूका जप्त किया गया जबकि आरोपी के हिस्से के 1000 रूपये आरोपी के द्वारा खर्च करना बताया,,,उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना छापीहेडा निरीक्षक जय प्रकाश चौहान, उप निरीक्षक देवीलाल यादव एवं टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा!!

 

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा के साथ छापीहेड़ा से विकास तोनगिरिया की रिपोर्ट!!