Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुम हुए नाबालिक बच्चों की सूचना प्राप्त होते ही तत्परता से तलाश कर किया माता-पिता को सुपुर्द परिजनों के गमगीन चेहरे पर लौटी खुशी की लहर,,,

गुम हुए नाबालिक बच्चों की सूचना प्राप्त होते ही तत्परता से तलाश कर किया माता-पिता को सुपुर्द परिजनों के गमगीन चेहरे पर लौटी खुशी की लहर,,,

सिटी थाना ब्यावरा क्षेत्र अंतर्गत दो बच्चों के खेलते खेलते कहीं गुम जाने पर हंड्रेड डायल पर सूचना दी गई, थाना क्षेत्र की डायल 100 में पदस्थ बल को सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौड़ के आदेश अनुसार तत्काल डायल हंड्रेड मौके पर पहुंच गई और टीम द्वारा गुमशुदा बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की गई,,,

गुमशुदा बालक रज्जु खान उम्र 4 साल एवं हसन खान उम्र 5 साल सूचनाकर्ता फूल सिंह राजपूत को सुठालिया रोड के आस पास ही रोते हुए मिले थे जिस पर उन्होंने प्राथमिकता से तत्काल पुलिस को अवगत कराया,,,दोनो ही बालक कुछ भी सही सही बता पाने में सक्षम नहीं होने से पुलिस टीम को खासा मशक्कत करना पड़ी, तलाश करने के दौरान हैंड्रेड डायल टीम ने मिलकर आसपास के मोहल्लों में पता किया जिस पर बच्चे मातामंड निवासी आफताब खान के होना ज्ञात हुआ, पता चलते ही पुलिस टीम ने देर न करते हुए बच्चों को उसके परिजनों से मिलाया मौके का नजारा वास्तव में मर्मस्पर्शी था जहां सुबह से लापता बच्चों को अपने आंखों के सामने पाकर माता पिता के गमगीन चेहरों पर खुशी लौट आई,,,परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बच्चे सुबह 9:00 बजे से लापता थे जिन्हें आसपास ढूंढा गया पर नहीं मिल रहे थे। परिजनों सहित आसपास के लोगों ने भी पुलिस टीम की तत्पर कार्यवाही पर जिला पुलिस बल की सराहना की और धन्यवाद दिया,,,थाना प्रभारी ब्यावरा शहर के सानिध्य में डायल हंड्रेड में पदस्थ स्टाफ में प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक राजेश मीणा व पायलट सुरेश यादव का सराहनीय प्रयास रहा जिन्होने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों के परिवार का पता किया एवं दोनों बच्चों को परिवार के सुपुर्द किया!

 

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा

ब्यावरा तहसील से संवाददाता से अजय वर्मा की रिपोर्ट