श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रतिदिन किया जावेगा कोविड-19 का वेक्सिनेशन
उज्जैन 15 सितम्बर 2021। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रतिदिन मंदिर दर्शन हेतु आने वाले दर्शनाथियो का कोविड-19 का वेक्सिनेशन किया जाएगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व कोविड के नियमों का पालन करते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं हेतु शंख द्वार के पास फेसिलिटी सेंटर में वेक्सिनेशन की व्यवस्था की गई है।मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की आर.टी.पी.सी.आर. रिपोर्ट व वेक्सिनेशन सर्टिफिकेट जाँचा जावेगा। जिन श्रद्धालुओं को प्रथम या द्वितीय वेक्सिन का डोज नहीं लगा है तो ऐसे श्रद्धालुओं का वेक्सिनेशन किया जाकर दर्शन हेतु प्रवेश दिया जावेगा। ज्ञात हो कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा गत माह दिनांक 26 अगस्त को श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रवचन हॉल में एक दिवसीय टीकाकरण महाअभियान में सहयोग किया गया था। इस दिवस लगभग 137 लोगो का टीकाकरण किया गया था।
इऱफान अन्सारी उज्जैन

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*