Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्यवाहीमोटर सायकल से अवैध शराब सप्लाई करने वाला व्यक्ति पकड़ाया, 35 हजार कीमत की 63 लीटर मदिरा सहित 01 लाख 25 हजार का मशरूका जप्त,,,

अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्यवाहीमोटर सायकल से अवैध शराब सप्लाई करने वाला व्यक्ति पकड़ाया, 35 हजार कीमत की 63 लीटर मदिरा सहित 01 लाख 25 हजार का मशरूका जप्त,,,

 

जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर उनपर सिरे से अकुंश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया जा रहा है वहीं अभियान के तहत एस.डी.ओ.पी. ब्यावरा किरण अहिरवार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुठालिया द्वारा अवैध शराब का परिवहन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई है,,, दिनांक 15/09/2021 को थाना प्रभारी सुठालिया उप निरीक्षक रामकुमार रघुवंशी को अपने विश्वसनीय मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति टीवीएस अपाचे मोटर सायकल पर अवैध शराब लेकर ब्यावरा की तरफ से सुठालिया की ओर उक्त अवैध शराब को सप्लाई करने के लिए आ रहा है सूचना से अवगत कराते हुए थाने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं उन्हें काम पर लगाया गया वही तकनीकी सहायता भी प्राप्त कि जाकर आरोपी का इंतजार किया गया। टीम द्वारा बिसोनिया जोड के पास सूचना की तस्दीक हेतू पहुचकर थोडी देर वही रूके आरोपी शातिर किस्म का होने से काफी देर तक नही आने पर थाना प्रभारी सुठालिया द्वारा आरोपी के संबंध में तकनीकी जानकारी हासिल की कुछ समय ओर वही रूकने के बाद गिंदोरहाट जोड तरफ से एक व्यक्ति टीवीएस अपाचे मोटर सायकिल जिसके आगे की नंबर प्लेट पर जय बाबारी व मास्क पर अंग्रेजी में LOVE IS LIFE लिखा था अपनी मोटर सायकल पर दोनो तरफ बैग बांध कर आता दिखा, पास आने पर पुलिस को देखकर उसकी मोटर सायकल मोडकर वापस भागने का प्रायस करने लगा जिसे थाना प्रभारी सुठालिया ने अपने स्टाफ की मदद से घैराबंदी करके पकडा व मौके पर पूछताछ की तो अनरगल बाते करने लगा फिर उसने अपना नाम सुखदेव कंजर, उम्र 28 साल निवासी ग्राम दुधी थाना करनवास का होना बताया। जिसके पास मोटर सासकल में बंधे बैगो को चैक किया तो एक बैग में 90 सीलबंद प्लास्टिक के क्वाटर व दूसरे स्लेटी कलर के बैग में 250 सीलबंद प्लास्टिक के क्वाटर रखे मिले । दोनो बैग में कुल शराब के क्वाटर 340 कीमती 35000 हजार रूपये के विधिवत मौके पर कब्जा पुलिस लिए गए। सुखदेव कंजर से इतनी अधिक मात्रा में शराब रखने के संबंध में लायसेंस कर पूछा तो मौक पर उसने अपने पास कोई लायसेंस वैध कागजात नही होना बताया । उक्त व्यक्ति का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाया जाने से मौके पर पंचान समक्ष उसके कब्जे से अलग अलग दोनो बैग में रखे कुल 340 शराब के क्वाटर उसके पास की टीवीएस अपाचे मोटर सायकल, रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 39 एमयू 2109 कीमती 90000 रूपये, रस्सी पंचान समक्ष कुल मशरूका कीमती 1,25000 हजार रूपये जप्त कर आरोपी सुखदेव कंजर उम्र 28 साल, निवासी ग्राम दुधी थाना करनवास को गिरफ्तार किया व थाना सुठालिया में आरोपी के विरूध असल अपराध क्रमांक 405/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी सुखदेव कंजर शराब कहां से लाया इस संबंध में पूछताछ की जा रही है जिसे जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा,,,उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी सुठालिया उपनिरीक्षक रामकुमार रघुवंशी व उनकी टीम के उनि अरूंधति राजावत, प्रधान आरक्षक 583 सतीश त्यागी, आरक्षक 687 सूरज आर 1005 बनेसिंह, आरक्षक 259 जितेंद्र, आरक्षक 156 रामस्वरूप, आरक्षक 529 प्रदीप सिंह, आरक्षक 868 कृष्णकांत,आरक्षक चालक 162 विनोद एवं आरक्षक 252 शशांक सिंह यादव, सायबर सेल राजगढ का विशेष व महत्वपूर्ण योगदान रहा!!

 

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!