Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 31, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महिला के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश करने वाले आरोपियों को पहुंचाया उसके अंजाम तक

 

 

महिला संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधियो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु जिला पुलिस कप्तान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वही निर्देशों के परिपालन में थाना बोड़ा की पुलिस टीम ने महिला के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश करने वाले तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसमें से दो आरोपी माननीय न्यायालय नरसिंहगढ़ पेश किये गए व एक आरोपी को बाल अपचारी होने से माननीय किशोर न्यायालय राजगढ़ पेश किया गया जिसको बाल सुधार गृह भोपाल भेजा गया,,,थाना बोड़ा में दिनांक 06.07.21 को पीडिता निवासी हुलखेडी द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना उपस्थित होकर जुबानी रिपोर्ट किया कि रात्रि करीबन 9:00 बजे मैं अपने घर के पीछे फ्रेश होने गई थी मेरे ग्राम हुलखेड़ी के रहने वाले आशीष, सत्या व मन्या सर्व निवासी हुलखेड़ी ने फऱियादीया को अकेला देख कर उसके साथ छेड़छाड़ ब बलात्कार करने की कोशिश कि है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बोडा मे आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 173/21 धारा 323, 354,376,511,34 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
अपराध बालिका से बलात्कार का होकर गंभीर होने से त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना बोड़ा में पुलिस टीम गठित कर अपराधी की तलाश में लगाया गया, आरोपी की तलाश हेतु श्री भारतेंदु शर्मा अनुविभागीय अधिकारी नरसिंहगढ़ के निर्देशन में थाना प्रभारी वोडा के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए गए जिसके फलस्वरूप आरोपियों को थाना बोडा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से आरोपियों को उनके अंजाम तक सलाखों के पीछे भेजा गया है,,,पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित पक्ष में आत्मविश्वास आया और उनके द्वारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया,,,उक्त सराहनीय कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी बोड़ा उप निरीक्षक रामनरेश राठौर, प्रधान आरक्षक 698 लाखन सिंह, प्रधान आरक्षक 183 इरफान उल्लाह खान, आरक्षक वीरेंद्र रावत , आरक्षक प्रवीण यादव , आरक्षक श्यामलाल , आरक्षक देवेंद्र दांगी ,नितेश , पंकज जाट एवं अरुण चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही!!

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!