Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज दि 17सितम्बर को प्रतिवर्ष अनुसार विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन- भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा राजगढ़ द्वारा श्रम व शिल्प के आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती ,ब्यावरा शहर के सिलावट मोहल्ला में स्थित गणेशजी के मंदिर

में गरिमामय -उत्साह और समारोह पूर्वक वातावरण में मनाई गई।

सर्व प्रथम भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री गोपाल शर्मा ,बापूसुमन, देवीसिंह सौंधिया, जगन्नाथ लोदी , रघुनंदन सिलावट,भगवान सिंह सिलावट, हीरालाल सिलावट, लक्ष्मीचंद मिस्त्री, कालूराम मिस्त्री सहित उपस्थित सभी सेंकड़ों दायित्व वान कार्यकर्ताओं और गणमान्य महानुभावों ने भागवान गणपति तथा भगवान विश्वकर्मा जी का षोडशोपचार पूजन अर्चन किया गया ।

संगठन गीत पश्चात गोविन्द शर्मा ने विश्वकर्मा जयंती, भारतीय मजदूर संघ के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री बापूजी सुमन ने मजदूरों और करीगरों को एकजुट करने और संगठन के विस्तार पर खुलकर चर्चा की। कार्यभारित संघ के श्री देवी सिंह सौधिया ने कहा कि श्रमिकों और करीगरों का हक संगठित एकता से ही मिलेगा। श्रमिकों और कारीगरों को सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय मजदूर संघ से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम पश्चात रैली निकाल कर एकता का संदेश दिया गया ।

जिला मंत्री श्री गोपाल शर्मा ने अगामी वर्ष में कार्य क्रम को विशाल और और अधिक भव्य रुप में मनाने का संकल्प व्यक्त किया।

तहसील संयोजक श्री जगन्नाथ लोधी ने मिलकर संघ का विस्तार करने की अपील की तथा केलाश बारोड़, नंदकिशोर मिस्त्री, भंवरलाल साहू , प्रकाश, दिलीप, दिनेश नरेन्द्र सिलावट ने विशेष सहयोग दिया और आगंतुकों आभार प्रदर्शित किया।

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!