Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गांधीनगर बम्बा पर गंदगी का साम्राज्य,, लोग निकलने को हो रहे हैं परेशान,, नगर प्रशासन का नहीं है कोई ध्यान,,, पोरसा,,,,,,,,,,,,,

गांधीनगर बम्बा पर गंदगी का साम्राज्य,, लोग निकलने को हो रहे हैं परेशान,, नगर प्रशासन का नहीं है कोई ध्यान,,,
पोरसा,,,,,,,,,,,,, , गांधीनगर वाशी हर वर्षा रितु में और हर समय हर सुविधा के लिए परेशान रहते हैं, इस बारे में समाचार पत्र के माध्यम से प्रतिवर्ष समाचार प्रकाशित होता है मगर नगर प्रशासन एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नहीं देते गांधीनगर बम्बा पर रोड अभी तक नहीं बनी जब भी नगरपालिका ने रोड व नाला निर्माण का ठेका दिया जा चुका है, फिर भी लोग दलदल भरी जिंदगी जीने के लिए मजबूर है, धनेटा रोड से बम्बा पर आते हैं तो इतनी कीचड़ है कि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार नहीं निकल सकता, मॉडर्न स्कूल के सामने दल-दल बना हुआ है वाहन चालक बाहर निकालने के लिए परेशान रहते हैं, कई बार नगर प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नगर प्रशासन गांधीनगर के प्रति सतर्क नहीं है, गांधीनगर में ज्यादातर मजदूर तबका निवास करता है, मजदूर मजदूरी करने से फुर्सत नहीं मिल पाती है, इसके चलते नगर प्रशासन सहित कोई भी ध्यान देने वाला नहीं है, रात को मच्छर काटते हैं दिन में निकलने को रास्ता नहीं रहती, कई गलियां आज भी कच्ची हैं गांधी नगर के वार्ड क्रमांक 7 व 8 दोनों के लोग बाशिंदे परेशान है,,,,,,,
आम आदमी पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष मयंक सिंह तोमर एडवोकेट का कहना है कि अगर नगर पालिका ने गांधीनगर की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी,,,,
सीएमओ अमजद गनी का कहना है कि हमने बम्बा पर रोड बनाने का ठेका दे दिया है साथ में नाला निर्माण भी होगा कार्य शीघ्र संपन्न होगा और कार्य संपन्न होने के बाद समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी हमारी योजना में गांधी नगर की अन्य गली शामिल हैं, शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा,,,,