कांग्रेस ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया शहर में रैली निकाली नारेबाजी की
पोरसा,,,,,,,
,,, भाजपाई अपने प्रधानमंत्री का जन्म जन्मदिन की खुशी मना रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसका विरोध करते हुए काला दिवस के रूप में मना रही है, कांग्रेस का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री ने दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वायदा किया वह वायदा भूल चुके हैं प्रधानमंत्री, इसलिए आज काला दिवस मनाया जा रहा है,,,,,,,,,,,,,
देश के प्रधानमंत्री ने चुनाव पर वायदा किया था कि हम प्रतिवर्ष 20000000 दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे, मगर प्रधानमंत्री जी गद्दी पर बैठने के बाद उक्त वायदे को भूल चुके हैं, इसके विरोध में आज युवक कांग्रेस के द्वारा काली पट्टी बांधकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से रैली निकाली गई और इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा की देश के बेरोजगार जिनकी उम्र बढ़ रही है आज बेरोजगारी से परेशान हैं, बिना रोजगार के घर नहीं चलता, पेट पूजा नहीं होती, देश के प्रधानमंत्री को चाहिए कि देश में बढ़ रही बेरोजगारी को दूर करने के लिए रोजगार बढ़ाये जाएं तथा शासकीय ऑफिसों में खाली पड़े पदों पर शीघ्र युक्तियां की जाये अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन छेड़े गी,,,,,,,
आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है उनके जन्मदिन पर हम युवा कांग्रेसी उनके जन्मदिन को काला दिवस के रूप में बना रहे हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि वह हर साल युवाओं को 2 करोड़ रोजगार दिया करेंगे मगर अपने वादे को भूल गए और युवाओं को किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं दिया । आज युवा दर दर की ठोकर खा कर अपना जीवन यापन कर रहा है । इसीलिए आज सभी युवा साथियों ने मिलकर काली पट्टी बांधकर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का विरोध किया है आज कार्यक्रम का आयोजन पोरसा के युवा ब्लॉक अध्यक्ष अंकित तोमर के नेतृत्व में किया गया । कार्यक्रम में राम प्रकाश जाटव,मुरारी लाल शर्मा,बृजकिशोर सखवार, अखलेश शर्मा,भानु तोमर,अरुण शर्मा,नरेंद्र बघेल,राहुल व्यास,आर्यन ठाकुर,सचिन,संजू सिंह,अजय चौरसिया,भूपेंद्र सोलंकी,सत्या,भानु सिंह तोमर,सुमित,अमित,सतीश,नाशिफ खान,सूरज शाक्य,शिवम सिकरवार,राहुल कुशवाह,राजेंद्र सिंह बघेल,कुणाल शर्मा,सोनू सिसोदिया आदि लोग उपस्थित रहकर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को काले दिवस के रूप में मनाया ।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..