अनंत चतुर्दशी को करे सकंट हरण तीर्थंकर भगवान अनन्तनाथ की पूजन – अंतसमती माताजी
_____________________________
पोरसा
| श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर प्रांगण में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के उपलक्ष्य में चल रहा श्री इन्द्रध्वज महामण्डल विधान का कल अंतिम दिन जैन समाज द्वारा दी जाएगी पूर्णाहुति जानकारी देते हुए महावीर जैन एवं मीडिया प्रभारी अंकुश जैन ने बताया कि आज अनंत चतुर्दशी के दिन बच्चों से लेकर बड़ों तक के सभी श्रद्धालु साधना करते है आज का दिन जैन समाज के लिए एक विशेष दिन होता है जैन धर्म के 14वें तीर्थंकर भगवान अंनतनाथ की पूजन कर संकट हरते है । इस दिन अधिक से अधिक जैन समाज मंदिर जी मे रह कर साधना करती है। आज पर्युषण पर्व का अंतिम दिन उत्तम ब्रम्हचर्य धर्म की पूजा भी होगी यह सभी कार्यक्रम समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की परम प्रभावक सुशिष्या आर्यिकारत्न 105 श्री अंतसमती माताजी के मंगल सानिध्य में व प्रतिष्ठाचार्य अनिल भैया पोरसा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें सकल दिगम्बर जैन समाज पोरसा एवं समस्त भारतवर्ष में श्री आदिनाथ यू ट्यूब चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जा रहा है । दिनेश जैन, राकेश जैन, विजय जैन, संजीव जैन, राजकुमार दादा, पवन जैन दीपू जैन, एवं सकल दिगम्बर जैन समाज पोरसा मौजूद है।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..