Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*भाजपा द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत दिव्यांगजनों को कृतिम उपकरण वितरण आज*

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म उत्सव  को पूरे देश में सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। इसी श्रृंखला में भाजपा नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी के नेतृत्व में दिव्यांगों के उपकरण वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है ।
कार्यक्रम प्रभारी श्री विशाल राजोरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा दिव्यांगों को कृतिम अंग एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम 20 सितम्बर को आस्था गार्डन , फ्रीगंज (होटल सुराणा के पास) में दोप. 12 बजे आयोजित किया जा रहा है । जिसमें दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैसाखियाँ, छड़ी, श्रवण संबंधी उपकरण वितरण किये जायेंगे । कार्यक्रम में दिव्यांगजन को योजना के लाभ के लिए आवश्यक दस्तावेज विकलांगता प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत से ऊपर हो,  15000 से कम आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, फ़ोटो आवश्यक रूप से लाना होगा ।

उज्जैन से इरफान अंसारी की रिपोर्ट