Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शासन का नहीं है कोई ध्यान ,,गो बंश हो रहा है रोजाना घायल, आखिर कब खुलेगी गौशाला, समाजसेवी कर रहे हैं घायल गोवंश की सेबाये,,,,,,,,, पोरसा,,,,,,,,

शासन का नहीं है कोई ध्यान ,,गो बंश हो रहा है रोजाना घायल, आखिर कब खुलेगी गौशाला, समाजसेवी कर रहे हैं घायल गोवंश की सेबाये,,,,,,,,,
पोरसा,,,,,,,, ,,, गोवंश आयेदिनै हो रहे हैं घायल, प्रशासन की गौशाला अभी तक नहीं खुल पाई, आज अटेर रोड पर एक गोवंश वाहन की टक्कर से घायल हुआ समाजसेवी लोगों ने धायल गोवंश का उपचार किया ,,,,
शहर के मुख्य चौराहों एवं रोड पर बैठने वाली गाय लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है तेज स्पीड से चलने वाले वाहन आए दिन गायों को घायल करके चले जाते हैं एवं राहगीर उन्हें जस का तस वहीं छोड़ देते हैं ऐसी स्थिति में युवाशक्ति संगठन जो कि गौ संरक्षण में ततपर है, उसने आगे आकर घायल होने वाली उन तमाम गायों की सेवा,दवा-पानी की व्यवस्था कर रहा है। आज एक गाय के पैर के ऊपर कोई ट्रैक्टर चालक अपना ट्रेक्टर चढ़ा गया, जिससे गाय का एक पैर की खुरी टूट गयी जिससे अत्यधिक रक्तस्त्राव हुआ एवम पूरे शरीर पर छिलने के निशान पड़ गए, और वह गाय घायल अवस्था में वही पड़ी थी एवं राहगीर उसको वैसा का वैसा वही छोड़ गए तब पश्चात युवा शक्ति संगठन के संयोजक पं. आशीष हरीओम शर्मा एवं अंकित जैन, अभिषेक जैन आदि युवा सेवकों ने आकर मौके पे घायल पड़ी गाय की मल्लम पट्टी की, एवम उसके खाने हेतु हरे चारे-पानी की व्यव्यस्था भी करी। उसके शरीर पर अनेक घाव थे जिन सभी घावों पर दवाई लगा करकेे उसको जल पिलाया एवं कई घंटे तक उसी गाय के पास बैठकर कि उस गाय के अच्छे से देखभाल की। एवम लोगों को समझाइश दी कि घायल गाय की स्वयम भी सेवा करे, अन्यथा सरकारी पशु अस्पताल के डॉक्टरों को या हमें सूचना दे हम तुरन्त आकर उसकी दवाई करेगे।