फौजी के घर डाली डकैती का चाैथा आरोपित पुलिस ने पकड़ा, माल किया बरामद भेजा जेल
पोरसा
थाना पुलिस ने धनेटा रोड पर फौजी के घर हतियारो की दम पर माहिला को मार पीट कर बंधक बनाकर बारदात को अंजाम देने वाला चौथा आरोपित भी शुक्रवार को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से डकैती डाले गए माल का कुछ हिस्सा भी बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में दो अन्य आरोपित पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। जिनकी पुलिस तलाश लगातार कर रही है।
उल्लेखनीय है कि धनेटा रोड पर फौजी शत्रुघन सिंह के घर बदमाशों ने पिछले दिनों डकैती की बारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में कुछ दिनों बाद ही तीन आरोपितों को धर दबोचा और उनसे डकैती का माल भी बरामद किया। लेकिन इस मामले में तीन आरोपित फरार थे। उनके पास भी डकैती का माल था। जिस पर पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। जिस पर शुक्रवार को पुलिस ने भिंड के मेहगांव से चौथे आरोपित आदिल बेग उर्फ कुन्नू को भी धर दबोचा। जिसके कब्जे से पुलिस ने लगभग 75 हजार रुपये के करीब का माल बरामद किया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाशी में भी जुटी है। और चौथे आरोपी को जेल भेजा गया है

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..