Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर तहसील,, के

अंचल मे तेज बारिश,उप बांध कालीकराई बांध हुआ फुल,तीन गैट खोले
वही मुख्य माही बांध भी आधा मीटर खाली,
राजोद-शनिवार शाम से अंचल मे तेज बारिश का क्रम आरंभ होने से माही परियोजना के दोनो बांधो मे अच्छी खासी जलवृद्धि हुई। कालीकराई बांध ने तो अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता भी धारण कर ली है। वही माही मुख्य बांध भी आज दोपहर तक पुर्ण जलग्रहण क्षमता धारण कर लेगा। क्षेत्र के किसानो के चेहरे भी खिल चुके है। वर्तमान स्थिती को देखे तो इन सिंचाई स्त्रोतो से सरदारपुर,बदनावर एंव पेटलावट तहसील की 28 हजार हैक्टर से अधिक भुभाग पर रबी सिजन मे सिचांई सुविधा का लाभ किसानो को मिल सकेगा।
माही परियोजना के दोनो बांधो पर बिती रात्रि मे अमला अलर्ट रहा। उपयंत्री केसी. निलकंठ ने बताया की बांध मे पानी की तेजी से आवक को देखते हुये रात्रि मे 10 बजे एक गैट आधा मीटर तक खोला गया। वही रात्रि मे 12 बजे फिर एक गैट आधा मीटर खोला गया। जल लैवल 474.30 मीटर को मैटन किया जा रहा है। लेकिन पानी की आवक बढने से सुबह सात बजे फिर एक गैट आधा मीटर तक खोला गया। बांध के चार गैट है जिसमे से तीन गैट अभी आधा मीटर तक खोल कर जल लैवल को मेंटन किया जा रहा है। बांध स्थल पर इस सत्र मे अभी तक 603 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
वही कालीकराई बांध से छोडे गये पानी के बाद माही मुख्य बांध का भी जलस्तर तेजी से बढ रहा है। सुबह आठ बजे बांध का लैवल 451.05 मीटर है। बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 451.50 मीटर है। प्रभारी एसके कुरेशी ने बताया की जल लैवल की स्थिती पर पल-पल निगाह रखे हुये है। जैसे ही बांध की पुर्ण लैवल तक पानी आता है बांध के गैट खोल दिये जायेगे।

राहुल राठोड़ की रिपोर्ट